बेमेतरा।साहू समाज के जिला अध्यक्ष नारद साहू के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने एसपी को एक ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सौंपा गया। समाज का कहना है कि उक्त टिप्पणी से साहू समाज की भावनाओं को ठेस पहुँची है।
जिला अध्यक्ष नारद साहू ने बताया कि यह कदम प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर उठाया गया है। ज्ञापन के माध्यम से समाज ने मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से साहू समाज से माफी माँगें।
समाज के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर माफी नहीं माँगी गई, तो साहू समाज राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
