कवर्धा-महामसुंद के बाद एक और मामला सरदा–लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र से सामने आया है.
बेमेतरा जिले में भी धान खरीदी और संग्रहण को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आई है. सरदा–लेंजवारा धान संग्रहण केंद्र से करीब 17 करोड़ रुपए का धान गायब होने की पुष्टि हुई है. इस मामले में प्रशासन ने संग्रहण केंद्र प्रभारी नीतीश पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है.
भौतिक सत्यापन में खुलासा:पिछले वर्ष अलग-अलग सेवा सहकारी समितियों से लगभग 65 हजार क्विंटल धान इस केंद्र में लाकर डंप किया गया था. हाल ही में खाद्य विभाग, सहकारिता और मंडी की संयुक्त टीम ने जब भौतिक सत्यापन किया तो मौके पर केवल 11 हजार क्विंटल धान ही मौजूद मिला.
रिकॉर्ड में दर्ज धान: 65,287 क्विंटल
मौके पर मिला धान: 11,648 क्विंटल
कम पाया गया धान: 53,639 क्विंटल
अनुमानित कीमत: करीब 17 करोड़ रुपए