Home ताजा खबर ग्राम गोधेली में तहसील स्तरीय बैठक एवं संस्कार शाला का आयोजन

ग्राम गोधेली में तहसील स्तरीय बैठक एवं संस्कार शाला का आयोजन

0

बेमेतरा। ग्राम गोधेली में तहसील साहू संघ भिम्भौरी द्वारा तहसील स्तरीय बैठक एवं संस्कार शाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष नारद साहू उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष देवदत्त साहू ने की

संस्कार शाला के माध्यम से बच्चों और युवाओं को परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, शिक्षा, संस्कृति और अच्छे संस्कारों के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं तहसील स्तरीय बैठक में समाज को मजबूत बनाने, संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाज के लोगों को एकजुट करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि संस्कारवान परिवार और संस्कारवान बच्चे ही मजबूत समाज की नींव होते हैं। आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में तहसील संघ के कार्यकारी अध्यक्ष भिखम साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक तीक्षण साहू, संगठन मंत्री कुमारी उमेश्वरी, आईटी प्रकोष्ठ संयुक्त -सचिव श्रीमती योगिता साहू, गोकुल साहू संयोजक युवा प्रकोष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version
Skip to toolbar