Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरसाहू समाज का बड़ा फैसला: समानांतर संगठन से जुड़े दर्जनों सदस्य निष्कासित,...

साहू समाज का बड़ा फैसला: समानांतर संगठन से जुड़े दर्जनों सदस्य निष्कासित, एकता पर दिया जोर

बेमेतरा। जिला साहू संघ बेमेतरा ने संगठनात्मक अनुशासन और समाज की एकजुटता को सर्वोपरि बताते हुए समानांतर संगठन से जुड़े कई सदस्यों की प्राथमिक एवं आजीवन सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला साहू सदन में आयोजित जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारद साहू ने की। इस दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, संरक्षक मंडल, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तथा जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

बैठक में समाज विरोधी गतिविधियों, संगठन को विभाजित करने के प्रयास और समानांतर संगठन के संचालन पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया गया कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। हालांकि, समाज ने यह भी बताया कि लगभग 20 सदस्य लिखित आवेदन देकर मुख्यधारा में लौट चुके हैं, इसलिए उनकी सदस्यता बरकरार रखी गई है।

बैठक के दौरान प्रदेश साहू संघ के नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया तथा नई जिला कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

इसके साथ ही समाज ने ‘परिवार संस्कार अभियान’ चलाने का निर्णय लिया। अगस्त माह में जिला एवं तहसील स्तर पर तथा सितंबर में गांव-गांव कार्यशालाएं आयोजित कर नई पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

जिला साहू संघ ने समानांतर संगठन से जुड़े कई लोगों की प्राथमिक एवं आजीवन सदस्यता समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें समाज के किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाएगा और न ही किसी सामाजिक दायित्व में शामिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar