Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरबेमेतरा: खिलोरा रोड पर खड़ी डिजायर कार में लगी भीषण आग, कार...

बेमेतरा: खिलोरा रोड पर खड़ी डिजायर कार में लगी भीषण आग, कार जलकर हुई राख

बेमेतरा। शहर के खिलोरा रोड पर सोमवार रात एक खड़ी मारुति डिजायर (CG 25 **1540) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह कार नगर पालिका के एक इंजीनियर की थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले कार के इंजन से धुआं और आग की लपटें उठीं। स्थिति को भांपते हुए कार मालिक तुरंत बाहर निकल आया और अपनी जान बचाई। इसके बाद आग तेजी से पूरी कार में फैल गई।

आग इतनी भीषण थी कि कार के चारों टायर पटाखों की तरह फटने लगे। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलती रही और अंततः पूरी तरह राख हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर इंजन में तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar