Saturday, October 17, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरग्राम अंधियारखोर में कमलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि,...

ग्राम अंधियारखोर में कमलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में दी गई श्रद्धांजलि, पत्नी की चूड़ी उतराई की रस्म घर पर संपन्न

बेमेतरा। ग्राम अंधियारखोर में स्वर्गीय कमलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू सहित समाज के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि सभा में जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू, तहसील साहू संघ नवागढ़ के अध्यक्ष प्रेमु साहू, उपाध्यक्ष दीनबंधु साहू, कार्यकारी अध्यक्ष शांति लाल साहू, जिला युवा प्रकोष्ठ संरक्षक निखिल साहू, आईटी प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी योगिता साहू एवं महिला प्रकोष्ठ सचिव ममता साहू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने दिवंगत कमलेश साहू को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया।

महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए घर पर हुई चूड़ी उतराई की रस्म

दशगात्र कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय कमलेश साहू की पत्नी की चूड़ी उतराई की रस्म तालाब के बजाय घर पर ही समाज की महिलाओं द्वारा संपन्न कराई गई। महिलाओं के सम्मान और गरिमा को ध्यान में रखते हुए अपनाई जा रही इस व्यवस्था के तहत पारंपरिक रस्म को घर पर संपन्न कराया गया।

साहू समाज में परंपराओं को समय और परिस्थितियों के अनुरूप अपनाने की दिशा में किए जा रहे इन प्रयासों का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और सहजता को प्राथमिकता देना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar