Home अपराध 14.56 करोड़ के इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु से...

14.56 करोड़ के इंडियन ओवरसीज बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तमिलनाडु से बेमेतरा लाई पुलिस

0

बेमेतरा के गश्ती चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा में वर्ष 2022 में हुए 14 करोड़ 56 लाख 09 हजार 693 रुपये के बहुचर्चित वित्तीय घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी एवं तत्कालीन शाखा प्रबंधक विनीत दास को तमिलनाडु के तंजावुर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक विनीत दास ने अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक नियमों का उल्लंघन करते हुए करोड़ों रुपये का गबन किया।
इस मामले में चार आरोपी—कमलेश सिन्हा, जोहन सिन्हा, टीकाराम माथुर और नागेश वर्मा—पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य आरोपी विनीत दास लंबे समय से फरार था।
दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को तंजावुर, तमिलनाडु से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से डोरंडा, रांची (झारखंड) का निवासी है।
पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लेकर पहुंची है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version
Skip to toolbar