Home अपराध उन्नाव गैंगरेप मामले में दोषी भाजपा नेता को जमानत दिए जाने के...

उन्नाव गैंगरेप मामले में दोषी भाजपा नेता को जमानत दिए जाने के खिलाफ आज जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा द्वारा विरोध प्रदर्शन…

0

उन्नाव गैंगरेप मामले में दोषी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दिए जाने के खिलाफ आज जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ सिग्नल चौक,

 बेमेतरा में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और जमानत के फैसले को महिला सुरक्षा पर सीधा हमला बताया।

युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह जमानत सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रहार है, पीड़िता के न्याय के साथ विश्वासघात है,

और भाजपा की अपराधियों को बचाने वाली सोच को उजागर करती है।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा सरकार में दोषी नेताओं को खुला संरक्षण मिलता रहेगा?और क्या पीड़ितों को कभी पूरा न्याय मिल पाएगा?युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती और पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष सड़कों पर जारी रहेगा।

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version
Skip to toolbar