Home राजनीति अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, बड़ी संख्या...

अफीम खेती के विरोध में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल…

0

ग्राम समोदा में 10 एकड़ में अफीम खेती का मामला, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप..

बेमेतरा।
ग्राम समोदा, जिला दुर्ग में लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्य सरकार पर युवाओं को नशे की ओर धकेलने का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को बेमेतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है, जो युवाओं के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी रोक लगाने की भी बात कही।
इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के नवगठित पदाधिकारी, सभी ब्लॉक और शहर अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version
Skip to toolbar