बेमेतरा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बेमेतरा जिला महिला कांग्रेस की बहनों ने पुलिस थाना और एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिसकर्मी भाइयों को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बेमेतरा एसपी त्रिलोक बंसल को भी राखी बांधकर मिठाई खिलाई गई और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। महिला कांग्रेस की बहनों ने कहा कि पुलिस के जवान दिन-रात हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं और कई बार त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सेवा करते हैं।
महिला कांग्रेस की ओर से कहा गया कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर पुलिसकर्मी भाइयों की कलाई पर राखी बांधना उनके प्रति सम्मान, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने तथा इसी तरह पूरी निष्ठा से समाज की सेवा करते रहने की कामना की गई।
महिला कांग्रेस की इस पहल के दौरान पुलिसकर्मियों और महिला कांग्रेस की बहनों के बीच भाई-बहन के स्नेह और सम्मान का भाव देखने को मिला।
