Home ताजा खबर कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही

कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही

0

जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही प्रशासन का कड़ा अभियान जारी कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर की गयी कार्यवाही 

अब तक 4640 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 02 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है..

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी निगरानी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। अवैध भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देश पर जिले में व्यापक कार्रवाई की जा रही है, 

विभिन्न अनुविभागों में बड़ी जब्ती, कुल 45 प्रकरण दर्ज

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध धान के परिवहन, भंडारण व बिक्री पर कार्रवाई के दौरान कुल 4640 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसमें विभिन्न व्यापारियों एवं राइस मिलरों की संलिप्तता भी पाई गई।

बेमेतरा विकासखंड अंतर्गत 13 प्रकरण दर्ज जिसमे राइस मिलरों से 2737 बोरी धान जप्त, थोक एवं फुटकर व्यापारियों से 466 बोरी धान जप्त, कुल 1095 क्विंटल धान की जब्ती | अनुविभाग बेरला अंतर्गत 08 प्रकरण दर्ज, जिसमे कुल 1190 क्विंटल धान जप्त | अनुविभाग साजा मे 22 प्रकरण दर्ज, कुल 1991 क्विंटल धान की जब्ती | अनुविभाग नवागढ़ मे 02 प्रकरण दर्ज, 150 बोरी, कुल 60 क्विंटल धान जप्त

चेकपोस्ट और उड़नदस्ता दल की कड़ी निगरानी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए 10 चेकपोस्ट का गठन किया गया है, जहां सतत निगरानी की जा रही है। प्रत्येक अनुविभाग में उड़नदस्ता दल की तैनाती की गई है। यह दल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार के निर्देश पर अचानक छापेमार कार्रवाई कर रहा है। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि केवल पात्र एवं पंजीकृत कृषकों से ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाए और वास्तविक किसानों को ही योजना का लाभ मिले।

430500 क्विंटल धान उपार्जित, 15 दिनों में 4640 क्विंटल की अवैध जब्ती

जिले में अब तक पंजीकृत किसानों से 430500 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया जा चुका है। खरीदी प्रारंभ होने के सिर्फ 15 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा 4640 क्विंटल अवैध धान पकड़ना बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version
Skip to toolbar