Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeराजनीतिवोल्टेज की समस्या को लेकर पार्षद नीतू कोठारी का शांतिपूर्ण अनशन, विभाग...

वोल्टेज की समस्या को लेकर पार्षद नीतू कोठारी का शांतिपूर्ण अनशन, विभाग ने शुरू किया ट्रांसफार्मर बदलने का काम

बेमेतरा। क्षेत्र में लगातार बनी हुई लो वोल्टेज की समस्या को लेकर पार्षद नीतू कोठारी ने विद्युत विभाग के खिलाफ शांतिपूर्ण अनशन किया। पार्षद का कहना है कि वार्डवासियों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद उन्हें अनशन का कदम उठाना पड़ा।


अनशन के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों और पार्षद के बीच वार्ता हुई। बातचीत के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू कर दिया।
विभाग की कार्रवाई के बाद वार्डवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद जल्द ही समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
वहीं, पार्षद नीतू कोठारी ने इस संघर्ष में सहयोग करने वाले सभी वार्डवासियों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar