Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeअपराधबेमेतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों की चोरी का पर्दाफाश, 13.70 लाख...

बेमेतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों की चोरी का पर्दाफाश, 13.70 लाख का मशरूका बरामद, गोल्ड लोन और ज्वेलर्स 

सोना-चांदी के जेवर, नगदी, बाइक, टीवी, मोबाइल और गोल्ड लोन दस्तावेज जब्त,5 आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी पर 41 आपराधिक मामले दर्ज

बेमेतरा। बेमेतरा पुलिस ने जिले में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोटरसाइकिल, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, गोल्ड लोन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान सहित कुल 13 लाख 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (आईपीएस) ने सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 21-22 जुलाई 2026 की दरमियानी रात सिटी कोतवाली क्षेत्र के सिंघौरी वार्ड क्रमांक-12 निवासी पवन शाह के सूने मकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 5.60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के कुछ जेवर राजनांदगांव के एक ज्वेलर्स को बेच दिए गए थे, जबकि कुछ जेवर बैंक में गिरवी रखकर लाखों रुपये का गोल्ड लोन लिया गया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोटरसाइकिल, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, गोल्ड प्लेज कार्ड, गोल्ड लोन की पर्चियां और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 13.70 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय कुमार जैन, मोहम्मद सुमोन खान, राजेश निषाद, दिव्या बाई सांखला और आदित्य जैन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से चार आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ और मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी अजय कुमार जैन पर विभिन्न जिलों में करीब 41 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बेमेतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar