Saturday, October 17, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरसंगठन के प्रति समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ता ललित विश्वकर्मा का हुआ सम्मान,...

संगठन के प्रति समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ता ललित विश्वकर्मा का हुआ सम्मान, बेमेतरा महिला कांग्रेस का सावन मिलन समारोह बना आकर्षण का केंद्र

बेमेतरा।  जिला महिला कांग्रेस द्वारा भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक नवागढ़ गुरुदयाल बंजारे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मंगत साहू और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद कांग्रेस की वरिष्ठ महिलाओं, पूर्व जिला अध्यक्षों, संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कांग्रेस की वरिष्ठ महिलाओं में उषा साहू, ज्योति नामदेव और अराधना शर्मा सहित कई वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं संगठन के प्रति समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ता ललित विश्वकर्मा एवं मनोज शर्मा का भी शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं में वत्सला फाउंडेशन ग्रुप की अध्यक्ष स्वेटी सलूजा, लायंस क्लब प्रेरणा की अध्यक्ष वर्षा गौतम, लायंस क्लब एवं लायनेस प्रेरणा की अध्यक्ष उमा तिवारी सहित संस्थाओं के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने झूले, गेड़ी, कबड्डी, थाली सजाओ, फुगड़ी एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गीत-संगीत और पारंपरिक खेलों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने महिलाओं के साथ खेलों में सहभागिता की और उनका उत्साह बढ़ाया। जिला अंत्याश अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी महिलाओं के साथ विभिन्न खेलों में सहभागिता कर आयोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सावन मिलन जैसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। वहीं समाजसेवी महिलाओं और संगठन के प्रति समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा आयोजन सावन की उमंग, उत्साह और खुशियों के रंग में रंग गया। उपस्थित अतिथियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा महिला कांग्रेस की पूरी टीम को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar