Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरबेमेतरा में महिला प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और...

बेमेतरा में महिला प्रकोष्ठ की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर जोर

बेमेतरा। तहसील साहू संघ छात्रावास में महिला प्रकोष्ठ जिला बेमेतरा की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष दिव्या कलिहारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नारद साहू एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका लक्ष्मी साहू सहित जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने, समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।


वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। इसके लिए महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बैठक को संगठन को नई दिशा देने और महिला प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar