Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरसाहू समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

साहू समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

बेमेतरा।साहू समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज बेमेतरा में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन, एकता एवं समाज सेवा की शपथ ली।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष निरेंद्र साहू ने की।

इस अवसर पर तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साह, छत्तीसगढ़ साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।मंच पर पंचराम साहू, रामकुमार साहू, अजय साहू, कविता साहू एवं हरीश साहू सहित समाज के वरिष्ठजन मंचासीन रहे।

अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस दौरान नारद साहू ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि  लेखराम साहू ने उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला।इसके साथ ही नूतन साहू, मधोराम साहू एवं तारकेश्वरी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने समाजहित, संगठन की मजबूती एवं एकता बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज सदैव सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।

वहीं समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारद साहू ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि समाज को संगठित कर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत किया जाए। युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन—सभी को साथ लेकर समाजहित में निरंतर कार्य किया जाएगा।”

शपथ ग्रहण समारोह में समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar