Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरधान खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर बेमेतरा में कांग्रेस का...

धान खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर बेमेतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, सभी खरीदी केंद्रों में ताला बंद

बेमेतरा | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा की सहमति से,धान खरीदी में छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार की लचर व्यवस्था और किसानों की बढ़ती परेशानी के विरोध में आज बेमेतरा जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में ताला बंदी की गई

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाए जाने के कारण किसान कई दिनों से परेशान हैं, टोकन समय पर नही कट रहे है। घंटों लाइन में लगने के बावजूद धान की खरीदी नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। केवल 300 क्विंटल धान कि खरीदी की लिमिट बढ़ाई गई हैं जो कि प्राप्त नही है इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार किसानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।Bemetara tala band

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि“बीजेपी सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है। धान खरीदी की लिमिट बढ़ाना किसानों की जरूरत है, लेकिन सरकार सोई हुई है। किसानों के हित में कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar