Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeराजनीतिबेमेतरा में युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, निजीकरण के खिलाफ जताया...

बेमेतरा में युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, निजीकरण के खिलाफ जताया विरोध

बेमेतरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित सिग्नल चौक पर आज जिला युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। इसी क्रम में स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा बसाए गए भिलाई शहर से जुड़ी संस्थाओं — जैसे स्कूलों और मैत्री बाग को निजी हाथों में देने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि यही नीति जारी रही तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की अन्य सार्वजनिक संपदाएं भी निजी हाथों में चली जाएंगी, जिससे आम जनता को नुकसान होगा।
इस विरोध के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी निजीकरण के खिलाफ है और जनता की संपत्ति को बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी महिला कॉंग्रेस एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने भी सहभागिता निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar