Home राजनीति भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

0

बेमेतरा जिला मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम रखा गया था इस उपलक्ष्य मे महिलाओ की सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाएं मटका फोड़, कुर्सी दौड़, डान्स जैसी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा ली सभी में काफी हर्षोल्लास देखने को मिला कार्यक्रम मे महिला पत्रकारों का सफाई कर्मचारी, सामुह की महिलाएं जो अच्छा काम कर रही है साथ ही नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर मे मुख्यअतिथि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जिला पंचायत नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी,जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू,नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा,जिला पंचायत सदस्य मधुराय भाजपा महिला मोर्चा की उपस्थित रहीं,वही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी द्वारा भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया! और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ न केवल परिवार की धुरी हैं, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, स्वच्छता, समाजसेवा और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिला और पुरुष एक गाड़ी के दो पटरी की तरह होते हैं किसी एक के बिना समाज नहीं चल सकता दिनों की भागीदारी बराबर होनी चाहिए। दीपेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सक्षम बना रही है।छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version
Skip to toolbar