बेमेतरा। बढ़ती महंगाई और चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने बेमेतरा में एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर राम मंदिर परिसर स्थित गांधी मैदान में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चीनी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
कांग्रेस ने सरकार से चीनी के बढ़ते दामों पर नियंत्रण लगाने और आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
बेमेतरा के गांधी मैदान से कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। अब देखने वाली बात होगी कि इस सत्याग्रह के बाद सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।
बेमेतरा में कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’: बढ़ती महंगाई के खिलाफ गांधी मैदान में जोरदार प्रदर्शन
Recent Comments
on Hello world!



