Saturday, October 17, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरबेमेतरा महिला कांग्रेस का भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह, खेल-कूद और...

बेमेतरा महिला कांग्रेस का भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन

बेमेतरा। जिला महिला कांग्रेस द्वारा भव्य सावन मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक नवागढ़ गुरुदयाल बंजारे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मंगत साहू और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस की वरिष्ठ महिलाओं, पूर्व जिला अध्यक्षों और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस महिलाओं में उषा साहू, ज्योति नामदेव और अराधना शर्मा सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ललिता विश्वकर्मा एवं मनोज शर्मा का भी सम्मान किया गया।

इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। वत्सला फाउंडेशन ग्रुप की अध्यक्ष स्वेटी सलूजा, लायनेस क्लब प्रेरणा मेन की अध्यक्ष वर्षा गौतम, लायनेस प्रेरणा की अध्यक्ष उमा तिवारी सहित संस्थाओं के सदस्यों का सम्मान किया गया।

सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने झूले, गेड़ी, कबड्डी, थाली सजाओ, फुगड़ी और नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। गीत-संगीत और पारंपरिक खेलों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी महिलाओं के साथ खेलों में हिस्सा लिया सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी महिलाओं के साथ विभिन्न खेलों में सहभागिता की और उनका उत्साह बढ़ाया।

आयोजन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा दिखाने और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। वहीं समाजसेवी महिलाओं और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी और उत्साह से पूरा आयोजन सावन की उमंग और खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा महिला कांग्रेस की पूरी टीम को बधाई दी।

प्रमुख रूप से उपस्थित

कविता साहू, माधुरी रवि परघनिया, शकुंतला मंगत साहू, सुशीला जोशी, शशि प्रभा गायकवाड़, बालकुमारी ध्रुव, रीता पांडे, जनता साहू, रीना मिथलेश शर्मा, रश्मि मिश्रा, नेहा सुराणा, रेहाना रवानी, ममता साहू, सीमा साहू, रामा साहू, अर्चना परघनिया, भारती पटेल, हीरा वर्मा, सीमा टिकरिया, अर्चना देशलहरे, सविता हिरवानी, आरती पटेल, लता सोनवानी, राधा बघेल, इंद्रावती, हेमिन यादव, बिकु मानिकपुर, प्रतिभा गिर, रूबी सलूजा, शशि सेन, सुहद्रा बंजारे, नीलम टंडन, रीना साहू सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar