Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeताजा खबरबेमेतरा में पहली बार आयोजित हुआ स्टेट लेवल अंडर-15 शतरंज टूर्नामेंट

बेमेतरा में पहली बार आयोजित हुआ स्टेट लेवल अंडर-15 शतरंज टूर्नामेंट

बेमेतरा जिले में पहली बार स्टेट लेवल अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो जिले के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी विशेष रूप से उपस्थित  रहीं साथ पार्षद नीतू कोठरी, योगिता साहू, चेस कोच सुनीता चांडक भी उपस्थित रहीं ।प्रज्ञा निर्वाणी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह टूर्नामेंट विशेष रूप से अंडर-15 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास (Confidence Level) बढ़ाना है। आयोजकों ने बताया कि अक्सर बच्चे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेलने में संकोच करते हैं, जिससे उनका मनोबल प्रभावित होता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि बच्चे अपने ही आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए अनुभव, आत्मविश्वास और खेल कौशल को निखार सकें।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में प्रतिभागी बच्चे शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्रथम स्थान: इशान सैनी (भिलाई)

द्वितीय स्थान: प्रतीक ताम्रकार (रायपुर)

तृतीय स्थान: विवान राय

आयोजन को खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से सराहना मिली। यह टूर्नामेंट न केवल बेमेतरा जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के उभरते शतरंज खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Skip to toolbar