ऑल इंडिया ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप – 2025” का आयोजन 6 एवं 7 दिसंबर 2025 को महिला महाविद्यालय, सेक्टर–9, भिलाई में किया गया।भिलाई में संपन्न हुए ओपन-नेशनल कराटे टूर्नामेंट में द वारक्राई मार्शल आर्ट्स एंड सेल्फ-डिफेंस अकादमी, बेमेतरा के नन्हे खिलाड़ियों ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 7 रजत और 31 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बेमेतरा के केवल 25 खिलाड़ियों ने 43 मेडल जीतकर अपनी काबिलियत और मेहनत का दमदार परिचय दिया।
सम्मान समारोह के दौरान बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा और एसपी रामकृष्ण साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दोनों अधिकारियों ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया, उनका उत्साह बढ़ाया और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

द वारक्राई मार्शल आर्ट्स एंड सेल्फ-डिफेंस अकादमी के कोच भानु प्रताप साहू ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान बेमेतरा जिले के खेलों के लिए भी ऐतिहासिक उपलब्धि है।
पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची
1. 🥇🥉 यशस्वी साहू – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य (काता, कुमिते)
2. 🥇🥉 भावी टंडन – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य (कुमिते, काता)
3. 🥇🥈 भानुप्रताप साहू – 1 स्वर्ण, 1 रजत (काता, कुमिते)
4. 🥇🥉 खोमेश वर्मा – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य (काता, कुमिते)
5. 🥇 वासुंधरा शुक्ला – 1 स्वर्ण (कुमिते)
6. 🥈🥉 हरि राम – 1 रजत, 1 कांस्य (काता, कुमिते)
7. 🥈 आरुषि बंजारे – 1 रजत (काता)
8. 🥈 आभा पांडे – 1 रजत (कुमिते)
9. 🥈 दिव्यांशी पैकरा – 1 रजत (काता)
10. 🥈 सर्वेश पॉल – 1 रजत (काता)
11. 🥈 रुद्र चौहान – 1 रजत (कुमिते)
12. 🥉🥉 आस्था वर्मा – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
13. 🥉🥉 कशिका ठाकुर – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
14. 🥉🥉 कश्वी ठाकुर – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
15. 🥉🥉 आयुषी साहू – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
16. 🥉🥉 श्रेया शर्मा – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
17. 🥉🥉 अनाया शर्मा – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
18. 🥉🥉 महम नैला कुरैशी – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
19. 🥉🥉 अर्नब वर्मा – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
20. 🥉🥉 अमेय शर्मा – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
21. 🥉🥉 अयान्श तिवारी – 2 कांस्य (कुमिते, काता)
22. 🥉🥉 अंश सिंह बैस – 2 कांस्य (काता, कुमिते)
23. 🥉 आरविका तिवारी – 1 कांस्य (काता)
24. 🥉 जियांशी देवांगन – 1 कांस्य (कुमिते)
25. 🥉 सिद्धार्थ मोटवानी – 1 कांस्य (काता)
26. 🥉 राजवीर वर्मा – 1 कांस्य (काता)
27. 🥈 यशस्वी वर्मा – 1 रजत (कुमिते)



